दिगंबर जैन विद्यालय ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

दिगंबर जैन विद्यालय ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया



गुवाहाटी। श्री दिगंबर जैन विद्यालय महावीर भवन के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले विद्यालय के अध्यक्ष हंसराज रारा, दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष महावीर जैन ,विद्यालय के सचिव कपूरचंद पाटनी ,उपाध्यक्ष पुखराज पांड्या ,प्रिंसिपल रश्मि ठोलिया, महावीर भवन ट्रस्ट बोर्ड के महामंत्री विजय गंगवाल ने झंडोत्तोलन किया। अध्यक्ष हंसराज रारा के स्वागत भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दो ग्रुपो में देशभक्ति से ओतप्रोत फैंसी ड्रेस की प्रस्तुति दी गई। जिस में बी ग्रुप के छात्रों ने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए सेनानियों की वेशभूषा में जीवंत झांकी प्रस्तुत की। देशभक्ति गीत नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सह मंत्री ताराचंद ठोलिया ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजिका दीपिका बोर्दोलोई ,मेघाली मजूमदार,  साबुरी दाम ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी। प्रिंसिपल रश्मि डोलिया के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें