रंगिया: जेसीआई ने जन्माष्टमी पर आयोजित की चित्रांकन प्रतियोगिता - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: जेसीआई ने जन्माष्टमी पर आयोजित की चित्रांकन प्रतियोगिता

अरुणा अग्रवाल

स्वेछासेवी संस्था जेसीआई रंगिया रॉयल्स ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आज बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया।  रंगिया के स्थानीय श्री श्री राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में आयोजित इस प्रतियोगिता में 30 से भी अधिक बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। सुबह 11 बजे से प्रारंभ की गयी इस प्रतियोगिता में दही हांडी ( 5 से 10 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के लिए ) और बाँसुरी के साथ मयूर पँख ( 11 से 16 वर्ष तक की उम्र के बच्चों के लिए ) शीर्षक रखा गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत मे विजेताओं को शाखा की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शाखा सदस्या स्वीटी सिकरिया और विनीता शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें शाखा के अध्यक्ष विनीत वैद्य, सचिव प्रियल क्याल सहित शाखा सदस्या ज्योति सराफ और मीरा जैन का भरपूर सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें