चरित्र हीनता की मिसाल बने लखीमपुर महाविद्यालय( स्वायत) प्राचार्य विमान सेतिया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

चरित्र हीनता की मिसाल बने लखीमपुर महाविद्यालय( स्वायत) प्राचार्य विमान सेतिया

ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

कई छात्र संगठनों ने जलाया पुतला

लखीमपुर महाविद्यालय ( स्वायत) के वर्तमान प्रचार्य विमान सेतिया के चरित्र से संबंधित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के पश्चात शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षक छात्र सामाजिक लोग शर्मसार हो उठे। उनके  करतूतो से लोगों का मानव की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले शिक्षक द्वारा किए गए इस प्रकार के करतूत से लोगों का विश्वास डगमगा नजर आया। फस्वरूप लखीमपुर महाविद्यालय के छात्रों के साथ साथ अन्य कई छात्र संगठन एवं सामाजिक दल संगठनों ने सामूहिक रूप से  प्राचार्य विमान सेतिया के विरुद्ध गगनभेदी नारे लगाते हुए उनका पुतला जलाया तथा दल संगठनों ने असम के राज्यपाल एवं शिक्षा मंत्री को स्मारक पत्र देकर विमान सेतिया पर अति शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही साथ लखीमपुर महाविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के शैक्षणिक कार्य पर कार्यों में कोई रुकावट ना आए इसके लिए असम के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से सभी  संगठनों ने जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करने के अधिकार देने की मांग की। आज के इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेने वाले सक्रिय संगठनों में आसु, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एजेवाईसीपी ,एजेवायपी , बिर लाचित सेना इत्यादि दल संगठन प्रमुख रहे। वहीं दूसरी तरफ हिंदू युवा परिषद ने लखीमपुर महाविद्यालय ( स्वायत) के वर्तमान प्रचार्य विमान सेतिया एवं उनके साथ इस चरित्रहीन कार्य में सनग्ली उक्त युवती या महिला जो भी हो उसे अतिशीघ्र गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा देने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें