ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
घटना लखीमपुर महाविद्यालय के प्रचार्य पर लगा आरोप
लखीमपुर महाविद्यालय (स्वायत) के प्राचार्य विमान सेतिया के चरित्र से संबंधित असलील फोटो और चैट मैसेजेस सोशल मीडिया पर वायरल होने के पश्चात सरकार तथा पुलिस प्रशासन की भूमिका को लेकर असंतुष्ट अखिल असम छात्र संस्था की लखीमपुर जिला समिति ने आज नॉर्थ लखीमपुर प्रेस क्लब में एक संवादमेल अजोजित कर मुख्यमंत्री का ध्यान इस और आकर्षित करने का प्रयत्न किया। उक्त संवाद मेल में अखिल असम छात्र संस्था के केंद्रिय समिति के सांगठनिक सम्पादक पुलोक बोरा, लखीमपुर जिला समिति के अध्यक्ष सीमांतो नियोग ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि लखीमपुर महाविद्यालय (स्वायत) के प्राचार्य विमान सेतिया के चरित्र से संबंधित सोशल मीडिया मे वायरल हुए फोटो और मैसेजेस ने प्राचार्य एवं शिक्षक जैसे पूजनीय एवं वन्दनीय पदो पर कालिख पोत कर शर्मसार कर दिया है। उन्होने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से पुछा कि एक उच्च शिक्षा अनुष्ठान का प्राचार्य को ऐसे आपत्तिजनक कार्यकलापों में लिप्त होने के आरोप लगने के पश्चात उक्त विद्यालय, महाविद्यालय के छात्र छात्राओं पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। उन्होने कहा कि मात्र छात्र छात्राओं पर ही नहीं बल्कि ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा के साथ विद्यार्थियों को आगे जा कर एक सच्चा और चरित्रवान व्यक्ति बना कर देश की प्रगति की रफ्तार मे भागीदार बनने का पाठ पढ़ाने वाले सच्चे और अच्छे शिक्षक भी लखीमपुर महाविद्यालय (स्वायत) के प्राचार्य विमान सेतिया पर लग रहे आरोपों के पश्चात अपने आपको एक शिक्षक के रूप में परिचय देने के लिए असहाय और लज्जीत महसूस करने लगे हैं। उन्होने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा अनुष्ठान जहाँ से विद्यार्थी अपने भविष्य का सफर तय किया करते है ऐसे शिक्षा अनुष्ठान के प्राचार्य के चरित्र के इस प्रकार के फोटो और मैसेजेस सोशल मीडिया पर वायरल होने के पश्चात राज्य के शिक्षा मंत्री ने मात्र एक सामान्य ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी देते है कि "The Higher Education Department of Assam Govt.has initiated an urgent enquiry into the allegations against the Principal of North Lakhimpur College (Autonomous)." जो की बड़े ही शर्म की बात है। शिक्षा मंत्री के मात्र ट्वीट करने पर अखिल असम छात्र संस्था की लखीमपुर जिला समिति ने शिक्षा मंत्री की निष्पक्षता पर संदेह व्यक्त करते हुए खुद मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा से अपनी देखरेख में एक उच्च स्तरीय जांच समिती का गठन करने का अनुरोध किया। साथ ही साथ प्राचार्य के मोबाइल फोन को जब्त कर उन्हे अपने पद से निलंबित कर उन्हे अति शीघ्र गिरफ्तार करने का अनुरोध किया। उन्होने कहा कि इतनी बड़ी घटना के पश्चात इस घटना के आरोपी उक्त प्राचार्य को मात्र 15 दिनो की छूटी पर भेजना इस घटना पर पर्दा डालने जैसा आभास हो रहा है। समाचार लिखे जाने के समय विश्वस्त सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार असम सरकार ने लखीमपुर महाविद्यालय के प्राचार्य विमान सेतिया को तत्काल आदेश से निलंबित करने का आदेश दिया है जिसकी प्रमाणित पुष्टि कागजात संवाददाताओं के पास उपलब्ध नहीं है। दूसरी तरफ प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राचार्य विमान सेतिया ने अपने विश्वस्त जनों के द्वारा लखीमपुर महाविद्यालय के हॉस्टल में निवास करने वाले छात्रों को इस घटना के विरुद्ध आंदोलन न करने का दबाव दिलवाया था। आज के इस संवादमेल में अखिल असम छात्र संस्था के केंद्रिय समिति के सांगठनिक सम्पादक पुलोक बोरा, लखीमपुर जिला समिति के अध्यक्ष सीमांतो नियोग, जिला साधारण संपादक स्वराज चंद्र गोगोई, जिला कार्यकारी सदस्यीय पूनम ज्योती बुरागोहाई, पिंकू बोरदोलोई व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें