कामरूप जिले की नयी उपायुक्त के रूप में कीर्ति जल्ली ने किया पदभार ग्रहण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कामरूप जिले की नयी उपायुक्त के रूप में कीर्ति जल्ली ने किया पदभार ग्रहण

अरुणा अग्रवाल

कामरूप, अमीनगांव। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी कीर्ति जल्ली ने आज कामरूप जिले की नयी उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर एकीकृत उपायुक्त कार्यालय, कामरूप, अमिनगांव के सम्मेलन कक्ष में एक विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जहां कामरूप जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा नयी उपायुक्त का भव्य स्वागत किया गया।  इसी समारोह में निवर्तमान उपायुक्त कैलाश कार्तिक एन का भी अभिनंदन किया गया और उन्हें औपचारिक विदाई दी गई।

कार्यक्रम में भाग लेते हुए राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा कामरूप जिले के अभिवावक मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने निवर्तमान उपायुक्त कैलाश कार्तिक एन की क्षमता, नेतृत्व मात्रा और नवीन विचारों की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि नयी उपायुक्त कीर्ति जल्ली के सक्रिय नेतृत्व में, कामरूप जिले की विकास यात्रा को नई गति मिलेगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, कामरूप, जिला विकास आयुक्त, कामरूप, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला परिषद,  जिले के विभिन्न विभागों के उपायुक्त, सहायक आयुक्त,  चक्राधिकारी सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

बाद में कामरूप जिले के अभिवावक मंत्री चंद्र मोहन पटवारी, डॉ. ओम प्रकाश, मिशन निदेशक, असम सर्व शिक्षा मिशन, कैलाश कार्तिक एन, निवर्तमान उपायुक्त और कीर्ति जल्ली उपायुक्त ने मुख्यमंत्री संस्थागत पौधरोपण कार्यक्रम के तहत कामरूप  जिले के एकीकृत कार्यालय परिसर, अमिनगांव में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें