रविवार दिनांक 31 जुलाई को श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा एवं मारवाड़ी युवा मंच ने संयुक्त पदक्षेप लेकर विगत दिनों में घोषित हूए दसवीं और बारहवीं के तैंयालीस मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन पूर्वक सम्मानित किया गया। व्यक्ति विकास एवं सामाजिक विकास के लिए संकल्पित मारवाड़ी समाज की प्रतिनिधि संस्थाओं द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में समाज के विद्यार्थियों को प्रेरणा प्रदान करने हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह का सुंदर आयोजन किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि शिक्षाविद् राम अवतार माहेश्वरी एवं मुख्य वक्ता प्रोफेसर जवाहर लाल नाहटा जी को सम्मानित किया गया। मारवाड़ी सम्मेलन बरपेटा रोड शाखा के सभापति सूरेश चौधरी,महिला शाखा अध्यक्षा स्मिता शर्मा,मंच शाखाध्यक्ष लक्ष्मीकांत माहेश्वरी, मारवाड़ी सम्मेलन की प्रांतिय कार्यकारिणी सदस्या सीता देवी हरलालका, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय सहमंत्री रवि प्रकाश अग्रवाल, राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी से श्री शिवरतन माहेश्वरी,दिगंबर जैन समाज से श्री निर्मल जैन, तेरापंथ सभा से श्री सुबाहु कुमार डागा,सरभोग के समाज सेवी हरिकिशन माहेश्वरी ने मंच पर आसन ग्रहण किया। सभी आंमत्रित अतिथीयों, समाजबंधुओं एवं शिक्षा गुरुजनों ने प्रेरणादायक ऊर्जामयी संबोधन प्रस्तुत कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों ने भी समाज की संस्थाओं को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का सुसंचालन मुकेश चाचन ने किया। विद्यार्थियों का सम्मान मंच सदस्य अंजनी कुमार जाजोदिया एवं सम्मेलन महिला शाखा से कविता खेमका और कुसुम बंग ने सुंदर तरीके से करवाया। शिक्षाविद् महेश केड़िया ने समाज की तीनों प्रमुख संस्थाओं को एक पटल पर संयुक्त कार्यक्रम करने हेतु आभार व्यक्त किया ! कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मारवाड़ी सम्मेलन बरपेटा रोड शाखा के सचिव प्रमोद अग्रवाल ने दी।
!->
बरपेटा रोड: मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी युवा मंच का प्रतिभा सम्मान संपन्न
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें