अमित नागोरी
सरूपथार बीपीएचसी अंतर्गत मध्यमपुर गांव पंचायत के नबापुर जनसाधरण भवन में 25 अगस्त 2022 को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।
विशेष स्वास्थ शिविर का उद्घाटन संयुक्त निदेशक स्वास्थ सेवा गोलाघाट डॉ. अरुण चंद्र महंत ने उपमंडल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पबन कुमार गोंजू, संभागीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (मुख्यालय) डॉ. अजीत गोगोई की उपस्थिति में किया । कार्यक्रम में मोबाइल मेडिकल यूनिट और राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की टीम के अलावा बाल विशेषज्ञ, चिकित्सा विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, प्रयोगशाला तकनीशियन, फार्मासिस्ट, एएनएम आदि उपस्थित थे।
आम लोगों को प्रसव पूर्व देखभाल, प्रसवोत्तर देखभाल, प्रयोगशाला सेवाएं, गैर संचारी रोगों की जांच, टीबी, मलेरिया, परामर्श आदि जैसी विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं। स्वास्थ सेवा अभियान के तहत यह विशेष स्वास्थ्य शिविर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, असम की एक पहल है जो अब से हर महीने असम के जिलों के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। मालूम हो विशेष स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य लोगों को एक ही छत के नीचे उनके दरवाजे पर विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करना है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें