तृतीय वर्ग के पद हेतु लिखित परीक्षा के आयोजन को लेकर कामरूप जिला प्रशासन तैयार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

तृतीय वर्ग के पद हेतु लिखित परीक्षा के आयोजन को लेकर कामरूप जिला प्रशासन तैयार

रंगिया/अमिनगाँव। कामरूप जिला में बीते 28 अगस्त को चतुर्थ वर्ग की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण और श्रृंखलाबद्ध तरीके से आयोजित की गयी। वहीं आगामी 28 अगस्त को जिला के भीतर कुल 106 केंद्रों में आयोजित होने वाली तृतीय वर्ग के पदों की लिखित परीक्षा पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कामरूप जिला प्रशासन द्वारा सभी जरूरी तैयारियां पूरी की गयी है। 
उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा जिला के कुल 106 केंद्रों में 2 पारी में आयोजित की जाएगी। जिसकी प्रथम पारी में सुबह 36,448 आवेदक परीक्षा में बैठेंगे।  साथ ही दूसरी पारी में दोपहर 24695 आवेदक परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा के प्रबंधन तथा निरीक्षण के लिए जिला के सभी परीक्षा केंद्रों को 6 मंडलों में बांटा गया है जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त, सहायक आयुक्त, चक्राधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों को इसके निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  इसके अलावा परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए जिले के बाहर के 106 पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है। इसी तरह कामरूप पुलिस द्वारा भी इसके लिए उचित योजना बनाई गई है। इस बीच यह परीक्षा पारदर्शी, स्वतंत्र और सृंखलाबद्ध तरीके से आयोजित करने के लिए कामरुप जिला दंडादिश कृति जल्ली ने बीते 20 अगस्त को एक सूचना के माध्यम से भारतीय कार्यविधि 144 धारा के अधीन प्रत्येक परीक्षा केंद्र के 100 मीटर व्यासार्द्ध के भीतर कुछ निषेधाज्ञा जारी की थी जोकि परीक्षा को स्वच्छ, स्वतंत्र और सृंखलाबद्ध तरीके से आयोजित किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें