उत्तर गुवाहाटी के रंगमहल कोरोरा में मुख्यमंत्री शर्मा ने किया आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

उत्तर गुवाहाटी के रंगमहल कोरोरा में मुख्यमंत्री शर्मा ने किया आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन

श्री श्री दिर्घेश्वरी देवालय के लिए मुख्यमंत्री ने की 50 लाख की घोषणा


 रंगिया/अमीनगांव। राज्य सरकार द्वारा 2026 तक राज्य भर में 15000 आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित करने के प्रयास को आगे बढ़ाते हुए, मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने आज उत्तरी गुवाहाटी के रंगमहल में एक आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र को समर्पित किया। बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक, भावनात्मक और शैक्षणिक स्वास्थ्य को विकसित करने के लिए चंद्रपुर कोरोरा एकीकृत शिशु विकास योजना के तहत रंगमहल के आठगांव में 25 लाख रुपये की लागत से यह आंगनवाड़ी केंद्र तैयार किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में 15000 आदर्श आंगनबाडी केन्द्रों की स्थापना के अंग के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने 14 अगस्त को पलाशबाड़ी में एक केन्द्रीय समारोह में लगभग 1000 आदर्श आंगनबाडी केन्द्रों का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने आज उत्तरी गुवाहाटी के अपने दौरे के दौरान रंगमहल हाई स्कूल का भी दौरा किया और स्कूल के नए भवन के निर्माण का निरीक्षण किया।  उन्होंने संबंधित संस्था को पर्याप्त निर्माण गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नए शैक्षिक सत्र से पहले काम पूरा करने को कहा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन बनने के बाद सैंकड़ों स्कूली छात्र अच्छी गुणवत्ता वाले क्लास रूम में बैठकर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
 डॉ सरमा ने ब्रह्मपुत्र के उत्तरी तट पर एक पुरातात्विक स्थल श्री श्री दिर्घेश्वरी देवालय का भी दौरा किया और राज्य के लोगों की कुशलता की कामना के साथ पूजा की।  
उन्होंने दक्षिणा काली महायज्ञ के अवसर पर देवालय परिसर में एक स्मारिका का विमोचन भी किया।  मुख्यमंत्री ने देवालय के भोगघर के लिए 50 लाख रुपये अनुदान राशि की भी घोषणा की। 
मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान उत्तरी गुवाहाटी में एक सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय प्रफुल्ल बुढागोहाई के आवास का भी दौरा किया और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से बातचीत की।  उन्होंने कहा कि उनके निधन से समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है और उनके मोक्ष के लिए प्रार्थना की।  उन्होंने वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रजत डेका के आवास का भी दौरा किया, जिनका हाल ही में निधन हो गया।  उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के साथ भी समय बिताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें