रंगिया : रंगिया जिला कराटे संस्था के सौजन्य से रंगिया बेसिक ट्रेनिंग सेंटर में रविवार को रंगिया जिला कराटे प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमलपुर विधानसभा क्षेत्र के के विधायक तथा असम राज्य कराटे संस्था के अध्यक्ष दिगंतो कलिता ने किया। इस कार्यक्रम में राज्यसभा के सांसद भुवनेश्वर कलिता, रंगिया पौर सभा के उपाध्यक्ष विद्युत डेका, असम राज्य कराटे संस्था के महासचिव आदर्श चौधुरी, गुवाहाटी विश्वविद्यालय छात्र युवा कल्याण के अध्यक्ष डॉ रंजन काकोती और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 84 इवेंट के सव-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर शाखा में 18 क्लबों के 330 प्रतिभागियों के साथ आयोजित इस प्रतियोगिता में रॉयल कराटे क्लब को सर्वश्रेष्ठ क्लब की ट्रॉफी प्राप्त की । उत्तर कामरूप कराटे संस्था और ग्लोबल कराटे अकादमी ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन रंगिया जिला कराटे संस्था के महासचिव सैयद माजहारुल इस्लाम, अभ्यर्थना समिति के अध्यक्ष निपन भुइयां और कोषाध्यक्ष देवब्रत शर्मा ने किया। साथ ही रंगिया जिला कराटे संस्था के सभी सदस्यों सहित नवसुरुज पुस्तकालय, आकाश ग्रुप ऑफ सोसाइटी और रंगिया के सभी खेल प्रेमियों ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
!->
Home
Unlabelled
रंगिया जिला कराटे प्रतियोगिता संपन्न
रंगिया जिला कराटे प्रतियोगिता संपन्न
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें