गुवाहाटी। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल की गुवाहाटी पाथ फाइंडर शाखा ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में फैंसी बाजार पुलिस आउट पोस्ट और गोडचुक थाना में उपस्थित होकर झंडोत्तोलन में भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच खाद्य पैकेट वितरित की गई। इससे पहले चार दिनो तक नगर के कई क्षेत्रों में 400 तिरंगा झंडा भी वितरित किया गया। शांतिपुर एलपी स्कूल में भी झंडोत्तोलन के समय खाद्य पैकेट वितरित किए गए ।स्कूल में वृक्षारोपण के अलावा छात्रों के बीच कापी, पेंसिल व अन्य स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। जेसीआई पाथ फाइंडर की अध्यक्ष मोनिका बंसल ने बताया कि हमने प्राय 300 खाद्य पैकेट नगर के गोडचूक पुलिस स्टेशन, पान बाजार पुलिस स्टेशन, पान बाजार वूमेन पुलिस स्टेशन और पान बाजार ट्रैफिक स्टेशन में वितरित किया। दस कार्टून खाने का राशन भी गोडचुक थाने के सहयोग से 75 बर्ष से ऊपर के जरूरत मंद बुजुर्ग के बीच वितरित किया।इसके अलावा 16 अगस्त को फैंसी बाजार में 100 तिरंगे को ससम्मान उतारकर फैंसी बाजार आउटपोस्ट में जमा कर दिया गया। इस अवसर पर पाथ फाइंडर के सदस्यों ने लोगों को तिरंगे को सम्मान पूर्वक समेेटने के तरीकों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर रुद्र सिकरीया,मोहित सिकरीया,शुभम काकरिया, आयुष जैन,प्रिया तिवारी, दिव्यम सरावगी, निकिता अग्रवाल, कमल रोहिल्ला,पूजा जैन, पूजा खेमका, तुषार जालान ने उपस्थित रहकर सक्रिय सहयोग दिया। इस कार्य में सूरजमल जुहार मल सांगानेरिया धर्मशाला ट्रस्ट , श्रीमती सुशीला देवी सिकरीया, श्री किशन सीकरिया एवं उनका परिवार तथा समर्पण (एनजीओ) तथा अन्य कई लोगों ने सहयोग दिया
!->
जेसीआई पाथ फाइंडर ने स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें