सम्मेलन कामरूप शाखा का आजादी उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सम्मेलन कामरूप शाखा का आजादी उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया


गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मलेन कामरूप शाखा के तत्वाधान में  आठगांव चाबीपुल प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप मे पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मलेन के प्रांतीय अध्यक्ष  ओम  प्रकाश खंडेलवाल व शाखा अध्यक्ष  विनोद कुमार लोहिया विद्यालय के प्रधानाध्यापक  हरिधन कटोकी, संस्थापक अध्यक्ष सम्पत मिश्र, महिला शाखा की अध्यक्ष  कंचन केजरीवाल, अतिथियों, शाखा पदाधिकारियों, कामरूप शाखा एवं महिला शाखा के सदस्यों  की उपस्थिति में ध्वजारोहन किया।

 शाखाध्यक्ष ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का अभिनन्दन करते हुए संक्षिप्त सम्बोधन रखा। प्रांतीय अध्यक्ष व विद्यालय के प्रधानाध्यापक  उपस्थित लोगों सम्बोधित करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में कामरूप शाखा के मुख पत्र "कामरूप दर्पण" के 13 वें अंक का विमोचन प्रांतीय अध्यक्ष  ओमप्रकाश खंडेलवाल,  प्रांतीय महामंत्री  अशोक अग्रवाल , महिला शाखा की अध्यक्ष कंचन केजरीवाल , शाखा अध्यक्ष  विनोद कुमार लोहिया,   शाखा सचिव  दिनेश गुप्ता, कामरूप दर्पण के संपादक  पवन जाजोदिया, एवं सह संपादक  रतन कुमार अगरवाला के द्वारा किया गया।

देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम मोहित शर्मा के “अस्तित्व बैंड” एवं “अग्रवाल ग्रुप” के कलाकारों द्वारा किया गया। शाखा उपाध्यक्ष बाबूलाल नवलखा, महिला शाखाध्यक्ष श्रीमती केजरीवाल व  शाखा सदस्य के बच्चों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये  तथा सदस्य सरिता लोहिया और नीलम जाजोदिया ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की भव्यता से प्रभावित हो कर आठगांव  चाबीपुल प्राथमिक विद्यालय की भूतपूर्व छात्रा  गुवाहाटी हाई कोर्ट की अधिवक्ता लक्ष्मी मिश्रा ने अनायास ही विद्यालय परिसर में प्रवेश किया और कामरूप शाखा के प्रति भावुक हो कर आभार जताया।

अतिथियों में पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री  अशोक अग्रवाल, संघठन मंत्री  कृष्णा जालान, गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष  सुशील गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष  प्रदीप भुवालका, महिला शाखा की अध्यक्ष  कंचन केजरीवाल व सचिव  सरोज जालान तथा अन्य महिला सदस्यों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। शाखा की ओर से उपाध्यक्ष बाबूलाल नवलखा, कोषाध्यक्ष पियूष बिरमिवाल, कार्यकारिणी सदस्य  संजय खेतान, विनोद शर्मा, संतोष जैन, रितेश अग्रवाल  सहित  सदस्यों, मातृ शक्ति  एवं उनके परिजनों ने उत्साहवर्धक उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव दिनेश गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त  किया।कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती सरिता लोहिया, श्रीमती नीलम जाजोदिया और श्रीमती  सुनीता गुप्ता ने उक्त जानकारी प्रेषित की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें