शिशु निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिशु निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मना



गुवाहाटी के कुमारपारा स्थित शिशु निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में 15 अगस्त सोमवार को स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष पवन कुमार अगरवाला, सचिव डॉ प्रदीप कुमार जैन तथा प्रबंधक समिति के गणमान्य व्यक्ति के साथ ही साथ छात्र-छात्रा, शिक्षक तथा अभिभावक इस पावन अवसर पर मौजूद थे। विद्यालय प्रबंधक समिति के गणमान्य व्यक्तियों ने मिलकर ध्वज आरोहण किया तथा राष्ट्रीय गीत गाया गया। अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाला ने अपने वक्तव्य द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया तथा आगे भी अपने देश के स्वतंत्र रहने की कामना की। उन्होंने अपने वाक्यों द्वारा विद्यार्थियों को एक अच्छे तथा सच्चे देशवासी बनने को प्रोत्साहित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी भी पीछे नहीं रहे सभी ने देशप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम पेश किए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें