मारवाड़ी सम्मेलन बरपेटा रोड महिला शाखा ने शिक्षक व बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन बरपेटा रोड महिला शाखा ने शिक्षक व बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर आज मारवाड़ी सम्मेलन बरपेटा रोड महिला शाखा ने श्री हिंदी हाई स्कूल में टीचर और बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया ।  झंडा फहराने के बाद हमारी समिति की अध्यक्षा ईस्मिता शर्मा ,सचिव कविता खेमका , कार्यकारिणी सदस्या सीता देवी हरलालका एवं उपाध्यक्ष सविता जाजोदिया ने आजादी पर अपने भाव व्यक्त किए   
।स्कूल के टीचर ने अपना वक्तव्य रखा और बच्चों ने कविता पाठ किया। शाखा की सभी बहनों ने देश भक्ति गीत  से पूरे माहौल को देश भक्ति में  रंग दिया ।
इसके उपरांत सविता जाजोदिया एवं सविता जैन द्वारा बच्चों को गेम खिलाए गए एवं ईस्मिता  शर्मा द्वारा बच्चों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की गई । विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया इसके साथ ही उपस्थित सभी बच्चों में उपहार वितरित किए गए।  सभी टीचर और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस  की खुशी मनाते हुए शाखा द्वारा मिठाई बाटी गई।  अध्यक्षा ईस्मिता शर्मा, सचिव कविता खेमका ,कार्यकारिणी सदस्य  सीता देवी हरलालका , उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी बोथरा, उपाध्यक्षा सविता जाजोदिया,सह सचिव सविता जैन , सदस्य  अलका मोर  ,लक्ष्मी शर्मा, सुमित्रा जैन सरोज अग्रवाल ,रिंकू खेमका ,विनीता अग्रवाल , शीला अग्रवाल, कमलेश सिंघल, तारा सोनी ,स्वीटी जैन ,किरण सोनी सभी ने बड़े हर्षोल्लास से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें