अमित नागोरी
डॉ. पी. उदय प्रवीण, सन 2016 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी ने आज गोलाघाट जिले के आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला। इससे पहले वे उदालगुड़ी जिले के उपायुक्त और बीटीसी के सचिव के दायित्व पर थे । इस दौरान जहाँ नव उपायुक्त डॉ पी उदय प्रवीण का स्वागत किया गया वही उपायुक्त मृगेश नारायण बरुवा को विदाई दी गयी । जिला उन्नयन आयुक्त अरपा बगलरी की अध्यक्षता में आयोजित सभा मे निवर्तमान उपायुक्त श्री बरुवा ने कहा कि गोलाघाट जिले के प्रति उनका विशेष आकर्षण और यहां के लोगों के प्रति प्रेम और सम्मान हमेशा रहेगा ।
उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी गोलाघाट के लिए कोई भी कार्य हो तो उसे पूर्ण करने में वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, चाहे वह किसी भी विभाग में हों। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकारी कार्यालयों में कागज का प्रयोग पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने गोलाघाट उपायुक्त के रूप में अपना 13 महीने का कार्यकाल पूरा करने में सहयोग के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और लोगों को धन्यवाद दिया।
गोलाघाट के नवनियुक्त आयुक्त डॉ. पी. उदय प्रवीण ने कहा कि गोलाघाट जिले की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों का सफल क्रियान्वयन सभी के सहयोग से ही संभव होगा । इस संदर्भ में उन्होंने सभी के सहयोग की कामना की । सभा मे जिला प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित रहे ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें