अमित नागोरी
असम टेबल टेनिस संस्था के सौजन्य तथा गोलाघाट जिला क्रीड़ा संस्था के सहयोग से प्रवीण कुमार गोगोई इंडोर स्टेडियम में 14 वीं माधूर्जय गोगोई स्मृति रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया । टूर्नामेंट का उद्घाटन गोलाघाट के उपायुक्त मृगेश नारायण बरुआ ने किया, जिसमें राज्य के 350 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इससे पहले, असम टेबल टेनिस संस्था और गोलाघाट जिला क्रीड़ा संस्था के झंडे क्रमशः एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ईश्वर बरठाकुर और क्रीड़ा संस्था के अध्यक्ष डॉ अजीत बरुआ द्वारा फहराए गए। दीप प्रज्वलन तिलोत्तमा गोगोई के अलावा अन्य विशिष्ट व्यक्तियों ने किया । प्रतियोगिता के संदर्भ में दिनेश गोगोई ने विस्तृत रूप से बताया । स्वागत वक्तव्य साधरण सचिव संजीव हैंडीक ने दिया । असम टेबल टेनिस के कोषाध्यक्ष नयनज्योति शर्मा ने भी वक्तव्य दिया । इस कार्यक्रम में खेल आयोजकों में बीरेंद्र नाथ गोगोई, एम अली अहमद, शुभ्रजीत सिंह और पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी संगीता काकोती, राबी दुवारा, सुजाता भुइयां और अजंता अहमद को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अजय भराली ने किया । इस मौके पर एसीए के उपाध्यक्ष परीक्षित दत्ता, खेल संघ के उपाध्यक्ष डॉ नृपेन बरुआ, टेबल टेनिस सचिव संजीव बरुआ आदि उपस्थित रहे ।
टूर्नामेंट के मुख्य रेफरी गोबिन उपाध्याय , उनका सहयोग बिमन भागवती और संजना राजे ने किया । टूर्नामेंट का समापन्न 28 अगस्त को होगा ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें