अमित नागोरी
गोलाघाट में असम जातीयतावादी युवा छात्र परिषद का धरना प्रदर्शन । असम के प्राथमिक स्कूलों में तीसरी कक्षा में अंग्रेजी माध्यम शुरू किए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर जल्द से जल्द ध्यान देने की मांग की क्योंकि प्राथमिक विद्यालयों में असमिया माध्यम के बजाय अंग्रेजी माध्यम की शुरूआत से युवा पीढ़ी में असमिया भाषा के प्रति रुझान कम होने की प्रबल सम्भावनाये है । असम जातिवादी युवा छात्र परिषद की मांग है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में उल्लेखित नियम के अनुसार असम के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा प्रदान की जाए।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें