मोरान में हर्सोल्लास के साथ मना स्वाधीनता दिवस: - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोरान में हर्सोल्लास के साथ मना स्वाधीनता दिवस:

दयानंद सिंह

मोरानहाट। स्वाधीन भारत के 75 वर्ष पूरे होने पर एक वर्ष तक चलने वाले"आजादी का अमृत महोत्सव " संपन्न हुआ।दस अगस्त से चौदह अगस्त तक हर घर तिरंगा और प्रभातफेरी कार्यक्रम मनाया गया।मोरान राजस्व चक्राधिकारी कार्यालय में कार्यवाहक चक्राधिकारी ने तिरंगा फहराया और सलामी ली।उन्होंने अपने भाषण में स्वाधीनता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि मोरान के विधायक चक्रधर गोगोई ने कहा कि हम भूल गए थे कि भारतीय हैं।हम धुबड़ी से सदिया तक जानते थे।लेकिन जब असम के खिलाड़ियों ने कमनवेल्थ खेल में मेडल जीता तो अपना परिचय तिरंगा दिखा कर दिया।आज बहुत दिनों के बाद लोग खुलकर आजादी का जश्न मना रहे हैं। वरिष्ठ लोगों का अभिनंदन किया गया।बच्चों ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किया।माहमारा राजस्व चक्राधिकारी ने मोरान पौर सभा के पास तिरंगा फहराया।मोरान पौरसभा ने तीन दिवसीय कार्यक्रम के साथ स्वाधीनता दिवस रवि षष्ठी सरोवर प्रांगण में मनाया।बच्चों के लिए क्वीज,खेलकूद, चित्रांकन का आयोजन हुआ।मारवाड़ी मंच ने चार लोगों का अभिनंदन किया।बजरंग दल ने डीजे बजाते हुए रैली निकाली।जनमंगल आदर्श अंध विद्यालय के अंधे छात्रों और शिक्षकों ने एक रैली निकाली तथा देशभक्ति के गीत गाए।चाय बागानों में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया।अखिल असम भोजपुरी परिषद, मोरान आंचलिक समिति के कार्यालय में सभापति गिरिजा शंकर प्रसाद साहुने तिरंगा फहराया।शाम तीन बजे मोरान महाविद्यालय मैदान में दोस्ताना फुटबॉल मैच हुआ जिसमें मंत्री जोगेन मोहन ने शिरकत की।शाम को लोगों ने अपने अपने घरों पर दीप जलाया।लायंस क्लब (मोरान)ने अपने कार्यालय में 76वां स्वाधीनता दिवस मनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें