गुवाहाटी। पलटन बाजार गंगोत्री होटल के नीचे घर-घर तिरंगा अभियान की शुरुआत 31 नंबर वार्ड की पार्षद रत्ना सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर पार्षद रत्ना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का घर घर तिरंगा अभियान एक त्यौहार की तरह उभर कर आया है। गुवाहाटी में इसे एक त्योहार की तरह मनाया जा रहा है। इसकी वजह से तिरंगे की मांग भी अचानक बढ़ गई है। 75 वें साल में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने में गुवाहाटी वासी भी पीछे नहीं है। तिरंगे की बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से एवं घर-घर में तिरंगा पहुंचाने के उद्देश्य से पलटन बाजार में तिरंगे का एक काउंटर लगाया गया है। जिसमें लागत मूल्य पर तिरंगा लोगों को दिया जा रहा है। साथ ही जरूरतमंद को निशुल्क भी दिया जा रहा है। पार्षद रत्ना सिंह ने कहा कि तिरंगा सिर्फ तीन रंग का ही नहीं है यह हमारे जीवन के वास्तविकता के तीन रंग है। इस अवसर पर तिरंगा काउंटर के व्यवस्थापक संजय मोर ने कहा कि घर-घर तिरंगा कार्यक्रम से प्रभावित होकर हमने घर घर तिरंगा पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर पलटन बाजार में यह काउंटर शुरू किया है। इस अवसर पर कामख्या प्रसाद मोर, और प्रमोद मोर के अलावा पलटन बाजार के कई व्यक्ति उपस्थित थे। काउंटर के शुरू होते ही तिरंगा लेने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
!->
Home
Unlabelled
पलटन बाजार में घर-घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया
पलटन बाजार में घर-घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें