पान बाजार नागरिक कमेटी ने नागरिकों को सम्मानित किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पान बाजार नागरिक कमेटी ने नागरिकों को सम्मानित किया

 


गुवाहाटी। पान बाजार थाना नागरिक कमेटी ने 75 वें आजादी अमृत महोत्सव के उपलक्ष में झंडोत्तोलन के पश्चात समाज के गणमान्य व्यक्तियों का पुलिस और जनता के बीच आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए सक्रिय रहने पर प्रशस्ति पत्र द्वारा उनका सम्मान किया। इस अवसर पर पान बाजार थाना क्षेत्र के एसीपी पृथ्वीराज चौहान,पान बाजार थाना के वरिष्ठ प्रभारी रुस्तम राज ब्रह्म और कार्यक्रम संयोजक विशाल भातरा ने सभी को आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजेश घोष, दिलीप चंद्र गोस्वामी, कमल गोस्वामी, खालीद उमर, आदर्श शर्मा, निर्मल शर्मा, भागचंद जैन, संपत मिश्र और सूरजमल जुहारमल सांगानेरिया धर्मशाला के श्रवण सांगानेरिया को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा मनोज सिंह व विवेक सांगानेरिया को फुलाम गमछा से सम्मानित किया गया। फैंसी बाजार थाने में थाना प्रभारी प्रियव्रत गोगोई ने झंडा फहराया। साथ ही नगर निगम के पार्षद प्रमोद स्वामी समाज सेवी विष्णु डीडवानिया ने भी झंडा फहराया। जेसीआई पाथ फाइंडर की अध्यक्ष मोनिका बंसल के नेतृत्व में खाने के पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर नागरिक कमेटी के विशाल भातरा, आदर्श शर्मा ,मनोज जालान, लक्ष्मण भगत ,अजय मौर, महेंद्र नाहर, नंदकिशोर सोनी, नरेंद्र रारा के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें