गुवाहाटी। गुवाहाटी के जालुुकबाड़ी मे कार स्क्वायड इंडिया का उद्घाटन प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर उनके साथ कार स्क्वायड इंडिया के निदेशक तन्मय दास और प्रियंका दत्त उपस्थित थे। उद्घाटन के अवसर पर जुबीन गर्ग ने कहा कि यह एक नया कंसेप्ट लेकर दो युवा उद्यमी ने अपना व्यापार शुरू किया है। आज सभी को अपनी अपनी गाड़ियों को सुंदर और चमकीला बनाकर रखने की ख्वाहिश रहती है।यह प्रतिष्ठान लोगों की गाड़ियों को नई तकनीकी से चमकाकर एवं धुलाई करके नया ब्रांड बना कर देती है। प्रतिष्ठान के निदेशक प्रियंका दत्त ने बताया कि कार डिटेलिंग उद्योग ने एक नया परिवर्तन लेकर कार स्क्वायड इंडिया की शुरुआत की गई है। 2016 में शुरू किया गया यह कारोबार ने अपना विशेष स्थान बना लिया है। हमारे प्रतिष्ठान में कोई भी गाड़ी को बिल्कुल नया रूप दे दिया जाता है। नई तकनीकी से गाड़ी को चमकाना, किसी भी तरह की खरोच वह मोच को सही करना यह सुविधा यहां उपलब्ध है। प्रतिष्ठान के अन्य निदेशक तन्मय दास ने कहा कि असम में हमारा हेड क्वार्टर का आज जालुुबाड़ी में शुभारंभ कर दिया गया है। इसके अलावा डिब्रूगढ़ ,जोरहाट में भी यह प्रतिष्ठान शुरू हो चुका है। तथा बगाागांव में जल्द ही शुरू होने वाला है।असम के बाहर इंफाल में भी यह प्रतिष्ठान खुल गया है एवं शिलागं में भी जल्दी खुलने वाला है। हमारे यहां वाहन को धुलाई कर चमकाने में नई तकनीकी का व्यवहार किया जाता है।
!->
Home
Unlabelled
गुवाहाटी में कार स्क्वायड इंडिया का शुभारंभ किया जुबीन गर्ग ने
गुवाहाटी में कार स्क्वायड इंडिया का शुभारंभ किया जुबीन गर्ग ने
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें