लखीमपुर में हिंदू युवा छात्र परिषद ने मनाया अखंड भारत दिवस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में हिंदू युवा छात्र परिषद ने मनाया अखंड भारत दिवस

ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

लखीमपुर। हिंदू युवा छात्र परिषद असम की लखीमपुर जिला समिति ने अपने कार्यलय में प्रति वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपने संवैधानिक कार्यक्रम के तहत 14 अगस्त के दीन को अखंड भारत दिवस के रूप में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया। अखंड भारत दिवस के अवसर पर आयोजित सभा का शुभारंभ हिंदू युवा छात्र परिषद असम के केंद्रीय समिति के साधारण संपादक माधव दास और परिषद के जिला समिति के अध्यक्ष जुग्मो ज्योती दत्त ने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं उक्त तस्वीर के समक्ष दीप प्रचलित कर किया। तत्पश्चात परिषद के जिला समिति के अध्यक्ष जुग्मो ज्योती दत्त ने उक्त सभा में अध्यक्ष का आसन ग्रहण कर सभा को संबोधित करते हुए बताया कि वर्ष 1876 से लेकर 1971 तक विशाल भारतवर्ष का नौ खंडे में विभक्त किया गया था जिस पर उन्होने खेद जताने के साथ साथ सभी युवाओं से आह्वान किया कि आनेवाले समय में देश की अखंडता को बरकरार रखने के लिए युवा पीढ़ी को एकत्रित होना ही होगा । जिसके लिए उन्होंने सभी देशवासियों से सजक रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी में सजगता लाने के उद्देश्य से ही हिंदू युवा छात्र परिषद अपने संवैधानिक कार्यक्रम के तहत प्रति वर्ष 14 अगस्त के दीन को अखंड भारत दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाते आ रही है । हिंदू युवा छात्र परिषद असम के केंद्रीय समिति के साधारण संपादक माधव दास ने सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि वर्तमान में भी देश को और कई खंडों में विभाजित करने के लिए षड्यंत्रकारी अपना षड्यंत्र रचने में हर प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं जिसके लिए उन्होंने सभी देशवासियों से देश की अखंडता को बरकरार रखने के लिए संगठित होकर ऐसे षड्यंत्रकार्यों को मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान किया। अखंड भारत दिवस के इस कार्यक्रम में केंद्रीय समिति के साधारण संपादक माधव दास के अलावा लखीमपुर जिला समिति के अंतर्गत विभिन्न आंचलिक समिति के पदाधिकारि, जिला समिति की साधारण संपादक रूपम बोरा, संगठनीक संपादक लिखक महंतो, प्रचार संपादक जीवन दास, राजीव सिंह, देवोतोष दास,मुकेश लालबेगी, के अलावा परिषद के कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें