दयानंद सिंह
मोरानहाट। लायंस क्लब इंटरनेशनल का एक लक्ष्य है पृथ्वी से अंधापन दूर करना।लायंस क्लब(मोरान)ने मोखुटी चाय बागान मे अगस्त का दूसरा सप्ताह को इस वर्ष का द्वितीय नेत्र जांच शिविर लायन के.के.सहरिया नेत्र अस्पताल के सौजन्य से आयोजित किया।लायन मृणाल गोस्वामी, लायन एस एन खाखोलिया लायन संजीव बोरा और लायन ओ.पी .गाड़ोदिया मौजूद रहे।बागान प्रबंधन ने पूर्ण सहयोग किया।कुल 46 लोगों की जांच की गई जिसमें से 22लोग मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए।सभी को वाहन से डिब्रुगढ़ लायन के.के सहरिया नेत्र अस्पताल आपरेशन के लिए भेजा गया।बागान प्रबंधन ने चिकित्सा दल और लायंस क्लब के प्रति आभार प्रकट किया तथा पुनः एक नेत्र जांच शिविर आयोजित करने का आग्रह किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें