लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर का एतिहासिक सात दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर का एतिहासिक सात दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर संपन्न

मारवाड़ी हॉस्पिटल गुवाहाटी के सहयोग से लायंस क्लब आफ गुवाहाटी ग्रेटर की अध्यक्ष बेला नाउका एवं प्रोग्राम चेयर पर्सन लायन नारायण अग्रवाल के सौजन्य से 7 दिनों का विशाल रक्तदान शिविर का सफलता पुर्वक आयोजन किया  I
रक्तदान शिविर के पहले दो दिन 1 अगस्त और 2अगस्त को निजोन ट्यूब एंड स्ट्रक्चर बरनीहॉट मे तत्पश्चात 3 अगस्त को सुभम बिल्डवेल जू रोड, रुद्राक्ष माल जीएस रोड,नेहा अपार्टमेंट आठगांव, महावीर इंडस्ट्रीज गौरीपुर, इकोटेक पेपर्स कमलपुर,और आज 7 अगस्त  रविवार को मारवाड़ी हॉस्पिटल में कुल मिला कर 173 युनिट रक्त संग्रह किया गया I
 रक्तदान महादान के उद्देश्य को पूरा करते हुए लायन ममता अग्रवाल, लायन मंजू धूत, लायन विमला जाजोदिया, लायन संजय छाबड़ा, लायन विकास जैन पाटनी, लायन बजरंग लोहिया, लायन सनातन लहकर, लायन रतन खाखोलिया, एवं लायन प्रेम अग्रवाल ने शिविर में सह संयोजक के रूप में अपना योगदान प्रदान किया I
लायंस क्लब के जिलापाल लायन वी एस राठौड़ पूर्व जिला पाल लायन डॉ श्याम सुंदर हरलालका, लायन डॉ दिनेश अग्रवाल सहित क्लब के अन्य अधिकारी गणों ने शिविर मैं उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया I मारवाड़ी हॉस्पिटल के अध्यक्ष रमेश जी गोयनका ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि गुवाहाटी में एक साथ आठ जगह पर ब्लड बैंक की व्हेन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ है I ऐसा अनूठा रक्तदान शिविर समाज को एक नई प्रेरणा प्रदान करेगा I सचिव आर एस जोशी ने इस श्रृंखलाबद्ध शिविर को अभूतपूर्व करार देते हुए क्लब का आभार व्यक्त किया I मारवाड़ी हॉस्पिटल  ब्लड बैंक के संयोजक लायन डीपी बजाज ने कहा कि 173 यूनिट रक्त दान अपने आप में एक मील का पत्थर है I क्लब की अध्यक्ष लायन बेला नाउका ने हॉस्पिटल के प्रबंधक, डॉक्टर एवं कार्यकर्ताओं को इस बेमिसाल शिविर की सफलता का श्रेय देते हुए सभी को धन्यवाद दिया Iडॉक्टर अतुल अग्रवाल के नेतृत्व में ब्लड बैंक की टीम ने बहुत ही सेवाभाव से सहयोग प्रदान किया I क्लब के जनसंपर्क अधिकारी रतन खाखोलिया ने बताया की 7 दिन तक निर्विघ्नं शिविर चला कर स्वैच्छिक रूप से 173 यूनिट रक्त संग्रह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है I
इस विशाल शिविर के समापन समारोह में आज मारवाड़ी हॉस्पिटल में लायन्स क्लब आफ गौहाटी ग्रेटर की अध्यक्ष लायन बेला नाउका के नेतृत्व में मारवाड़ी हॉस्पिटल के पदाधिकारियों सहित डॉक्टर अतुल अग्रवाल एवं ब्लड बैंक की टीम और संवाददाताओं का फूलाम गमछा पहनाकर सम्मान किया गया एवं निस्वार्थ भाव  सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया गया I

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें