गोलाघाट में खेलकूद छात्रवृत्ति प्रपत्रों का वितरण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट में खेलकूद छात्रवृत्ति प्रपत्रों का वितरण

अमित नागोरी

राज्य सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पिछले वर्ष एक अप्रैल से इस वर्ष 31 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय, राज्य एवं अन्तर विश्वविद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं के लिए खेल छात्रवृत्ति प्रपत्रों के वितरण की व्यवस्था की गयी है । स्कूल स्तर के खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा 19 वर्ष से कम है और कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और गैर-छात्रों के लिए 25 वर्ष से कम है। गोलाघाट जिला क्रीड़ा पदाधिकारी के कार्यालय में  प्रपत्र वितरण की व्यवस्था की गई है । खेल अधिकारी सेमी सैकिया ने पात्र एथलीटों से कार्यालय से आवेदन पत्र लेने और आवश्यक जानकारी के साथ 31 अगस्त तक जमा करने का आग्रह किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें