बीसीपीएल ने एएमसीएच को अपनी सीएसआर पहल के तहत,50 बी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर दिए - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बीसीपीएल ने एएमसीएच को अपनी सीएसआर पहल के तहत,50 बी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर दिए

ज्योती खाखोलिया

डिब्रूगढ़। ब्रह्मपुत्र क्रैकर्स एंड पॉलीमर लिमिटेड (बीसीपीएल) प्रबंधन ने असम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एएमसीएच), डिब्रूगढ़ को अपनी सीएसआर पहल के तहत,50 बी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर की समर्थन देकर आगे आया है। एएमसीएच के प्राचार्य डॉ संजीव काकोटी को ऑक्सीजन सिलेंडर भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एएमसीएच के जीबोन गोगोई, उप प्रधानाचार्य (फार्मेसी), ए.के.बोरा उपाधीक्षक, एस.के.भगवती, उपाधीक्षक, बीसीपीएल के अधिकारी अलक बरुआ, महाप्रबंधक विपणन और सीएसआर नोडल अधिकारी, जयंत बर बरुआ, मुख्य प्रबंधक मानव संसाधन और दिलदार निओग, वरिष्ठ प्रबंधक, वित्त, उपस्थित थे। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के उद्देश्य से बीसीपीएल ने एएमसीएच के कैजुअल्टी सेटअप को विकसित करने के लिए सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में भी काम किया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें