गुवाहाटी। मारवाड़ी महिला एकता मंच ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में गुवाहाटी गोशाला से स्कूटी रैली निकाली। जिसे मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष सुशील गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली गौशाला के वृंदावन गार्डन से फैंसी बाजार, उलूबारी, दिघली पुखुरी, पान बाजार एमजी रोड होते हुए सोनाराम फील्ड में समापन हुई। इस अवसर पर लायंस क्लब आफ गुवाहाटी अर्पण और अमृत भोग भंडारे ने पानी और शरबत की व्यवस्था की। इस कार्यक्रम की संयोजिका बासु चांडक , अंजू हवेलिया और रूपा गग्गड ने सारी व्यवस्था संभाल रखी थी। इस अवसर पर एकता मंच की संस्थापक अध्यक्ष बंदना सोमानी, संरक्षक सरला काबरा ,अध्यक्ष सरोज मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष शारदा केडिया, सचिव बंदना बिहानी व प्रचार मंत्री संतोष धानुका के अलावा अन्य कई सदस्याए उपस्थित थी। रैली में 100 से अधिक स्कूटी शामिल थी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें