गुवाहाटी। मारवाड़ी हॉस्पिटल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में हास्पीटल के अध्यक्ष रमेश गोयंका ने तिरंगा पहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के सचिव आर एस जोशी, हॉस्पिटल अधीक्षक रोहित उपाध्याय उपस्थित थे। उसके पश्चात हॉस्पिटल के पदाधिकारी व प्रबंधन समिति के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती रोगीयो से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार जालान, प्रदीप ओमप्रकाश खंडेलवाल , प्रमोद मौर के अलावा अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें