कीवी से बनाएं हेल्दी हलवा, मिलेगा टेस्ट और रहेंगे फिट - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कीवी से बनाएं हेल्दी हलवा, मिलेगा टेस्ट और रहेंगे फिट


कीवी खाने से बहुत से फायदे मिलते हैं। यह फल स्वाद और सेहत से भरपूर भी होता है। कीवी पोषक तत्वों का भंडार है। कीवी पूरे साल मार्केट में मिलता है। इसमें भरपूर विटामिन सी पाया जाता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको कीवी खाने की सलाह दी जाती है।


आज हम आपको कीवी से हलवा बनाना सिखाते हैं। कीवी का हलवा काफी हेल्दी और टेस्टी बनता है। आइए जानते हैं कीवी का हलवा कैसे बनाते हैं।


सामग्री


कीवी का पल्प- 2 कप

चीनी- 1/2 कप

कंडेंस्ड मिल्क- 1/4 कप

घी- 4 टीस्पून

काजू- 6-7

बादाम और पिस्ता- 2 चम्मच कटे हुए

इलायची पाउडर- 1 टीस्पून


रेसिपी


कीवी को छील लें और गूदा निकाल लें।

कीवी को अच्छी तरह से मैश कर लें।

एक पैन में 2 चम्मच घी डालें और इसमें काजू को रोस्ट कर लें।

अब काजू निकाल लें और किवी का पल्प डाल दें। कीवी को चलाते हुए करीब 2 मिनट भूनें।

हलवा में चीनी मिलाएं और 3 मिनट तक पकाएं।

अब इलायची पाउडर डाल दें।

इसमें कंडेंस मिल्क मिला दें और पकाएं।

जब हलवा हल्का गाढ़ा हो जाए तो घी डाल दें और चलाते रहें।

आपको इसे हलवा जैसा गाढ़ा बनाकर तैयार करना है।

अब तैयार हलवा में ड्राई फ्रूट डालकर सजाएं और सर्व करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें