मोहन भागवत बोले- भारत दुनिया के लिए आदर्श समाज बने, इसके लिए काम कर रहा आरएसएस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोहन भागवत बोले- भारत दुनिया के लिए आदर्श समाज बने, इसके लिए काम कर रहा आरएसएस

 


सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भारत को दुनिया के लिए आदर्श समाज बनाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस समाज को एकजुट करने और उसकी भलाई के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना इसलिए जरूरी है, ताकि भारत सम्पूर्ण विश्व के लिए एक आदर्श समाज बन सके।


RSS प्रमुख ने कहा कि समाज जब एक वातावरण में एक मन और संकल्प को लेकर खड़ा होता है तो वास्तव में उसी को समाज कहते हैं। समाज यानी सहयोग से इकट्ठा हुए लोग नहीं है बल्कि समाज वो है जिसके सामने एक सम्मान उद्देश्य है।


सरसंघचालक ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए समाज के विभिन्न वर्गों ने बलिदान दिया। अनेक विभूतियों ने योगदान और बलिदान के बाद ही देश को आजादी मिली। हम समाज के रूप में सोचते हैं। हमारे लिए व्यक्तिगत कुछ भी नहीं है। हमें इस भाव को और आगे ले जाना होगा। यही हम भारतीयों का डीएनए और बुनियादी स्वभाव है।


भागवत ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक कभी भी व्यक्तिगत हितों पर ध्यान नहीं देते। वे हमेशा सम्पूर्ण समाज के लिए काम करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। हमें समाज के लिए काम करते हुए ‘मैं और मेरा’ के भाव से ऊपर उठने की जरूरत है। इससे हमें एक समाज के रूप में विकसित होने में मदद मिलेगी।


दरअसल, भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दिल्ली इकाई के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया और स्वयंसेवकों की ओर से चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यों पर बात की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें