मोरान में श्री कृष्ण जनमाष्टमी की धूम - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोरान में श्री कृष्ण जनमाष्टमी की धूम


दयानंद सिंह

मोरानहाट। श्री कृष्ण जनमाष्टमी है।लोग श्री कृष्ण जनमाष्टमी मना रहे हैं।नामघरों मे दिन मे महिलाओं ने परंपरागत तरीके से नाम कीर्तन करते हुए जनमाष्टमी मनाया।शाम से पुरुष नामघरों मे भजन कीर्तन करेंगे तथा रात बारह बजे के बाद प्रसाद वितरण होगा।मोरान श्री राधाकृष्ण मंदिर, श्रीसिद्धी हनुमान मंदिर, शिवमंदिर, हिंगरीजान राधा कृष्ण मंदिरों मे भव्य रुप से जनमाष्टमी मनाई जा रही है।मंदिरों की विद्युत सज्जा सभी को आकर्षित करती रही है।छोटे छोटे बच्चे बालगोपाल के रुप में छटा बिखेर रहे हैं।नामघरों की भी विद्युत सज्जा की गई है तथा सड़क किनारे प्रकाश की व्यवस्था की गई है।लोगों का मंदिरों और नामघरों मे एकत्रित होना शुरु हो गया है।वैसे भी असम में भादो मास को पवित्र माना जाता है तथा पूरे महीने नामघरों मे नाम कीर्तन करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें