अगर आप भी हैं मोटापे से परेशान तो अपने डाइट में करें इन फलों को शामिल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अगर आप भी हैं मोटापे से परेशान तो अपने डाइट में करें इन फलों को शामिल



इन दिनों अपना वजन कम करना काफी ज्यादा बड़ी चुनौती है। आप अगर अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी होगी और उसी के साथ-साथ आपको अपनी डाइट पर भी बहुत ध्यान देने की जरूरत है। शारीरिक एक्टिविटी और सही डाइट से आप अपना वजन कम कर सकते है।


खासतौर पर आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिन में कैलोरी की मात्रा काफी कम हो। सभी फलो में कुछ हेल्दी फ्रूट्स भी हैं, जिन के नियमित सेवन से आप अपने शरीर के वजन को कम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं वो कौन से फल है जिनके सेवन से वजन कम हो सकता है।


तरबूज का करें सेवन

तरबूज काफी मदद करता है वजन को कम करने के लिए। तरबूज में मौजूद पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, लाइकोपीन, बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो वजन कम करने में प्रभावी है।


पपीता खाएं वजन घटाएं

बढ़ते वजन को कम करने के लिए आप अपने डाइट में पपीता जरुर शामिल करें। वजन कम करने का पपीता एक काफी अच्छा विकल्प है इसमे फाइबर, विटामिन सी और ए है, जो आपके बढ़ते वजन को कम करने में काफी मदद कर सकता है।


काफी हेल्दी है सेब

सेब भी वजन को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सेब में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा कम होती है। साथ ही इसमे कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स, फाइबर और प्रोटीन से भरा होता है। सेब वजन कम करने में काफी ज्यादा मदद करता है।


संतरा है बहुत फायदेमंद

अगर आप चाहे तो आप वजन कम के लिए संतरा भी अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। संतरा एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी का एक अच्छा स्त्रोत होता है, जो आपका वजन घटाने में आपकी काफी मदद कर सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें