सांवरिया सखी ने मनाया लड्डू गोपाल उत्सव - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सांवरिया सखी ने मनाया लड्डू गोपाल उत्सव







गुवाहाटी। सांवरिया सखी ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर लड्डू गोपाल उत्सव कई सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटिका के द्वारा मनाया। जिसमें 100 से भी ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर, सदस्याओं ने 50 से अधिक लड्डू गोपाल को आकर्षक रूप से सजा कर विराजमान किया।सदसयाओ द्वारा प्रस्तुत नाटिका मे रावण का घमंड चूर, पूतना उद्धार, कृष्ण सुदामा मिलन ,माखन लूट ,मटकी फोड़ ,छोटे-छोटे बाल गोपाल , राधा रानी ,रुक्मणि के साथ डांडिया ,फूल की होली ,आई हुई सभी सखियों ने घंटी बजाकर कार्यक्रम प्रस्तुतकिया।नाटिका अभिनय मे में कंस सरोज मित्तल, पूतना ममताअग्रवाल ,सरिता जालान ,चारूड आशा बुराकिया , यशोदा नीलम जालान, सखियां सुनीता व मधु ने बहुत ही सुंदर अभिनय किया। तो दूसरी और रावण का घमंड चूर में  रावण सुमित्रा काबरा ,विष्णु आशा चौधरी, देवता ऊषा जालान, विद्या साह, नारद मुनी सरला काबरा,पंडित मंजू जैन, साधु सरोज  रूंगटा ने अपना अभिनय बखूबी निभा कर सबका मन मोह लिया। सुदामा अलका और कृष्ण रेनू अग्रवाल व राधा मधू हरलालका का नृत्य भी बहुत सराहनीय रहा ।

50 से अधिक लड्डू गोपाल के सामने बहती असूवन की धार पर मंजू पारीक ने नृत्य किया और छोटे छोटे कृष्ण राधा ने राधिका गोरी से मैया करा दे मेरो ब्याह पर नृत्य किया। राधिका ओर रिचा मित्तल ने खूब माखन लुटाया। वासुदेव रंजू पटवारी ने बहुत ही सुंदरता से 5 महीने की  देवांगना जैन  को कृष्ण बनाकर देवकी की गोद से उठाकर नंद बाबा के घर पहुंचाया तो वहां यशोदा की गोद भराई की खुशियां का ठिकाना ही नहीं रहा और बधाइयां लेने सारी  सखियां पहुंच गई। छप्पन भोग और प्रसाद को सभी ने ग्रहण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें