शिलौंग: बहनों ने राखी से सजाई बीएसएफ जवानों की कलाईयां - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिलौंग: बहनों ने राखी से सजाई बीएसएफ जवानों की कलाईयां

सुशील दाधीच

अपने घरों से दुर रहने की कमी महसूस नही हुई: डीआईजी

शिलौंग । श्री मारवाड़ी  सम्मेलन महिला समिति की महिलाओं ने BSF  में सीमा सुरक्षा  बटालियन में कार्यरत अधिकारियों और जवानों की कलाई पर इन बहनों ने राखी बांध कर यह अहसास करवाया कि वो घर से दूर नहीं हैं.

देश की सीमाओं की रखवाली कर रहे जांबाज जवानों की रक्षाबंधन  के त्योहार पर की कलाई सूनी न रह जाए,इस भाई बहन के पावन पर्व पर  इस उदेश्य को लेकर शिलौंग  की यह मारवाड़ी सम्मेलन महिला समिति हर साल फोजी जवानों की बहन का रिश्ता बनकर रह त्योहार मनाती हैं और इस वर्ष भी बुधवार को मौपाट BSF पहुंची और जवानों की कलाई पर राखी बांधी. इस अवसर पर मौजूद जवानों ने बताया की आज के दिन हमें बहुत खुशी हुई की इन सभी बहनो के अंदर हमें अपनी बहनो का चहरा नजर आया है भले ही आज हम अपनी सगी बहनो से दुर है मगर आज हमें उनकी कमी बहुत कम महसूस हुई है । आज इस महिला समिति की 30 महिलाओं ने भाई बहन का  रक्षासूत्र  चौबीस घंटे तैनात रहने वाले जांबाजों को बांधकर जवानो के हौसले को बुलंद कर दिया है । समिति की महिलाओं ने बताया की भले ही भाई बहन दुर रहते हैं मगर आज यह राखी का बंधन कभी भाई बहन को दुर नहीं करता है । सभी जवानों ने खुशियां मनाई और सभी बहनो की रक्षा करने का वचन भी दिया।

रक्षाबंधन के इस अवसर पर श्री मारवाड़ी सम्मेलन महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा झुनझुनवाला, उपाध्यक्ष सिमा चाचान, सचिव श्रीमती मंजुषा झुनझुनवाला, सह सचिव सरीता अग्रवाल, रितु पंसारी, स्नेहा महरीवाला,निशा दलाल,सरिता बांवरी, गुड्डी शर्मा,सरिचा हरलालका,पुजा भुत,पुजा अग्रवाल,पीकीं गोयल,संजु गोयनका,हेमा दाधीच, सहित समिति की काफी महिलाओं ने इस अवसर पर उपस्थित होकर खुशियां मनाई। सभी महिलाओं ने मारवाड़ी डांस करते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए, वही आजादी का अमृत महोत्सव भी बहुत ही खुशियों के साथ मनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें