ओम प्रकाश जाजोदिया बालिका उच्च हिंदी विद्यालय में जेसीआई ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ओम प्रकाश जाजोदिया बालिका उच्च हिंदी विद्यालय में जेसीआई ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

पूजा माहेश्वरी

नगांव। आजादी का अमृत महोत्सव की शहर में हर जगह धूम देखी गई । इसी क्रम में जेसीआई नगांव शाखा के सदस्यों ने ओम प्रकाश जाजोदिया बालिका उच्च हिंदी विद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया । विद्यालय की छात्राओं में भी एक गजब का उत्साह देखने को मिला । आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर जेसीआई के सदस्यों ने बड़े शान से ध्वजारोहण किया और बाद में छात्राओं के बीच फ़ुड पैकेट वितरित किया । जेसीआई नगांव शाखा की अध्यक्ष विनीता खाटूवाला ने कहा कि हमे भारतीय होने का गर्व है कि हम यह उत्सव बड़े फक्र से मनातें है । उन्होंने 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपना वक्तव्य दिया । इस अवसर पर अध्यक्ष विनीता खाटूवाला के साथ सचिव गौरव नाहटा , कोषाध्यक्ष स्नेहा सुराणा , संयोजक द्वय मानसी अग्रवाल और प्रज्ञा गुजरानी , विद्यालय के अध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार अग्रवाल  सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे ।इधर जेसीआई नगांव शाखा की प्रज्ञा गुजरानी ने बताया कि मंगलवार को जेसीआई ने शहर के अमलापटी स्थित रत्न कांत उच्च विद्यालय में सिलींग पंखे भी प्रदान किए । जिससे कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को गर्मी से राहत मिल सके । इस अवसर पर हार्दिक अध्यक्ष विनीता खाटूवाला , सचिव गौरव नाहटा , कोषाध्यक्ष स्नेहा सुराणा के साथ अन्य सदस्य भी उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें