पूजा माहेश्वरी
नगांव। लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी ने अपनी अभिभावक संस्था लायंस क्लब ऑफ नगांव सिटी के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया । शहर के बाईपास क्षेत्र में स्थित चक दे नामक ढाबा में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया । इसके बाद लायन सारंग खाटुवाला व लियो मंयक नाहटा ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने -अपने विचार व्यक्त किए । यहां पर कुछ कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और बाद में कुछ गेम खेल कर स्वतंत्रता दिवस का पालन किया । इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चैयरमेन पुलकित कोठारी ने इस आशय की जानकारी दी उन्होंने बताया कि लायंस क्लब के पूर्व पीडीजी प्रवीण अग्रवाल , लियो क्लब ऑफ नगांव सिटी के सलाहकार विक्रम करवा , लायंस क्लब ऑफ नगांव सिटी के प्रथम उपाध्यक्ष सारंग खाटुवाला सहित काफी संख्या में लायंस व लियो के सदस्य उपस्थित थे ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें