NEWS UPDATE: सोमानी की मुहिम का असर, ए टी रोड में रोड मरम्मत कार्य शुरू - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

NEWS UPDATE: सोमानी की मुहिम का असर, ए टी रोड में रोड मरम्मत कार्य शुरू

 


गुवाहाटी। असम प्रदेश कांग्रेस के सचिव गौरव सोमानी ने कल असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा को नगर के ए टी रोड सहित अन्य रोड की दयनीय स्थिति पर एक पत्र लिखा था। पिछले दो-तीन दिनों से सोमानी एक मुहिम की तरह इस विषय पर बात उठा रहे हैं। आज सुबह एटी रोड के गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। इससे पहले सोमानी ने सांसद क्वीन ओझा व विधायक सिद्धार्थ भट्टाचार्य को मुफ्त नगर भ्रमण करने की भी पेशकश की थी। ताकि वह नगर के रोड की दयनीय स्थिति को उनको दिखा सके। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें