निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष मोहित नाहटा बने मारवाड़ी युवा मंच के सत्र 2023-25 के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष मोहित नाहटा बने मारवाड़ी युवा मंच के सत्र 2023-25 के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

मारवाड़ी युवा मंच कोकराझार एवं कोकराझार जागृति शाखा द्वारा एक विशेष साधारण सभा का आयोजन किया गया तथा इस साधारण सभा में सर्वसम्मति से शाखा के सदस्य तथा वर्तमान में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के यूथ कनेक्ट फोरम के वाइस चेयरमैन एवं पूर्वोत्तर प्रांत के निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष श्री मोहित नाहटा को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के सत्र 2023-25 के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद उम्मीदवार के रूप में घोषणा की गई। सभा की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष श्री सुमित अंचलिया ने की। सभा में उपस्थित दोनों शाखाओं के पूर्व अध्यक्षों सलाहकारों पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया।
कोकराझार शाखा का गठन 1988 में हुआ था तथा मंच का निर्मित दूसरा युवा भवन कोकराझार शाखा का है।

मारवाड़ी युवा मंच युवाओं का संगठन है और 40 साल के इस युवा ने जिस रूप में संगठन में कार्य किया है इससे दोनों शाखा गौरव की अनुभूति करती है। मोहित नाहटा कोकराझार शाखा से बचपन से ही जुड़े हुए हैं क्योंकि उनके बड़े पापा श्री संपत लाल नाहटा कोकराझार शाखा के संस्थापक अध्यक्ष है तथा उनके पिता श्री किशन लाल नाहटा संस्थापक सदस्य एवं लगभग 20 सालों से शाखा सलाहकार भी हैं। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रियंका नाहटा कोकराझार जागृति शाखा की संस्थापक अध्यक्ष है।

वर्ष 2007 में उन्होंने शाखा की सदस्यता ग्रहण की। शाखा स्तर पर विभिन्न पदों पर रहकर निष्ठा भाव से उन्होंने श्रेष्ठ सेवा दी है तथा पूर्वोत्तर प्रांत में प्रांतीय उपाध्यक्ष (मंडल जी 2015-18) और बाद में प्रांतीय अध्यक्ष (2019-21) के रूप में कार्य कर चुके हैं। मंच के प्रति उन्होंने हमेशा निष्ठा समर्पण एवं सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया है और आज उनकी इस कार्यशैली को देखते हुए कोकराझार शाखा एवं कोकराझार जागृति शाखा ने उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष  पद उम्मीदवार के रूप में चयन किया है। पूर्वोत्तर प्रांत के साथ-साथ अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की सभी शाखाओं से दोनों शाखाएं अपील करती हैं कि मोहित नाहटा को सभी समर्थन देते हुए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सुशोभित करें। इस प्रेस विज्ञप्ति की जानकारी कोकराझार जागृति शाखा की अध्यक्षा श्रीमती चांदनी शर्मा द्वारा दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें