मदन सिंघल
शिलचर। केंद्रीय सांस्कृतिक एवं संसदीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल का जैन भवन में मारवाड़ी सम्मैलन तथा मारवाड़ी युवा मंच की चार शाखाओं द्वारा अभिनंदन किया गया. मारवाड़ी सम्मैलन के अध्यक्ष मूलचन्द वैद ने अध्यक्षता की तथा स्वागत भाषण दिया.मंच पर पुर्व काठीघोङा विधायक अमर चंद जैन शिलचर के विधायक दीपायन चक्रवर्ती उद्योगपति महावीर प्रसाद जैन लखीपुर विधायक कोशिक राय डीआईजी केजी सेकिया विवेक पौदार को भी सम्मानित किया गया . मंच पर मारवाड़ी युवा मंच के चारों शाखाओं के अध्यक्ष भी उपस्थित थे. सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को शाल ओढाकर तथा मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद शर्मा ने किया.तेरापंथ युवक परिषद द्वारा 17 सितम्बर को अखिल भारतीय बल्ड डोनेशन कैंप के पोस्टर का अनावरण किया.
श्री मेघवाल ने मारवाड़ी समाज की भूरी भुरी प्रशंसा करते हुए कहा कि जब भी कोई विपता आती है सबसे पहले सहायता करते हैं तथा जहाँ भी रहते हैं वहां के लोगों के साथ उनकी संस्कृति में एकाकर हो जाते हैं उन्होंने राजस्थानी गीत गाकर सबका दिल जीत लिया. बीकानेर एवं गंगाशहर के लोगों को अपना परिवार बताया. मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष ललीत बोथरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया. समाज के 300 लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया.तथा रात्रि भोज में शामिल हुए. शिलचर के विशिष्ट नागरिक एवं संस्थाओं ने भी सम्मानित किया. धनराज सुराना मनोज सोनावत ललीत बोथरा धीरज जैन शांति लाल डागा चंद्र प्रकाश गर्ग चयन दफ्तरी गोपाल चौहान रोशन लाल सेठिया पानमल चौपङा जय कुमार बरङिया प्रमोद शर्मा मधु पारख मनीष कुंभट सहित अनेक युवाओं ने सहयोग प्रदान किया. श्री अर्जुन राम मेघवाल सरकारी दौरे पर आये है इसलिए अन्य कार्यक्रम आयोजित किया गया







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें