भादव दशमी पर नगांव में भजन कीर्तन संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भादव दशमी पर नगांव में भजन कीर्तन संपन्न


पूजा माहेश्वरी

लोक गायक बद्री व्यास व अन्य कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी ।

नगांव -कलयुग अवतारी  बाबा रामदेवजी रुणिचावाले का विशाल जागरण उत्सव  भादव दशमी , सोमवार को नगांव में संपन्न हुआ ।  शहर की धार्मिक संस्था श्री श्री बाबा रामदेव भक्त संगम के तत्वाधान में खुटिकटीया स्थित श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा भवन में संपन्न हुआ।संगम के अध्यक्ष अजित महेश्वरी के मंच संचालन में इस एक दिवसीय आयोजन के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाबा की दिव्य ज्योति का प्रज्वलन करने के साथ ही भव्य रुप से फूलों की पंखुड़ियों से सजे दरबार में पूजा सर्वप्रथम पूजा अर्चना कार्यक्रम के मुख्य यजमान  अजित- शर्मिला महेश्वरी द्वारा संपन्न करवाई गई और उसके पश्चात जगदीश- उषा धूत, बिनोद-अंजू गुजरानी और नवरतन-ममता बोकड़िया ने सपत्नीक पूजा अर्चना में भाग लिया। इसके बाद मुख्य आकर्षण का केंद्र रहने वाले  जागरण का श्री गणेश जाने-माने भजन गायक जरनैल सिंह द्वारा किया गया। श्री सिंह ने इस दौरान एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। इनके पश्चात भजनों की कमान विख्यात लोक गायक बद्री व्यास और पल्लवी दास ने संभाली जिन की जोड़ी ने आयोजन की गरिमा में चार चांद लगाते हुए बाबा रामदेवजी के जीवन काल से जुड़े एक एक भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को रुणिचा धाम बना दिया। "खम्मा खम्मा ओ बाबा रुणिचे रा धनिया"के साथ "म्हारो हेलो सुणो जी रामापीर" के जयकारे से समूचा भवन गुंजायमान हो उठा और बाबा के श्रद्धालुओं ने नाचते गाते तालियां बजाते हुए भजनों का आनंद उठाते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों के बीच भक्तों मैं रक्षा कवच के साथ प्रसाद  का वितरण किया गया और लोगों ने अपनी-अपनी श्रद्धा की हाजिरी बाबा के दरबार में लगाई। कार्यक्रम के दौरान संगम के अध्यक्ष अजित माहेश्वरी, उपाध्यक्ष जगदीश धूत, सचिव बिनोद गुजरानी और संगम के सदस्य अरुण नागरका,पवन झंवर के साथ संगम से जुड़े समाजसेवियों और भक्तों की उपस्थिति के बीच विख्यात भजन गायक बद्री व्यास का धार्मिक परंपरा के अनुसार उनको भाषा संस्कृति की सेवा के लिए प्रस्शति पत्र प्रदान करने के साथ असमिया संस्कृति के अनुरूप फुलाम गामोछा पहनाकर सम्मान किया गया। राजस्थानी संस्कृति से जुड़े भजनों के इस कार्यक्रम में बद्री व्यास और उनके सहयोगियों ने एक से बढ़कर एक अपने भजनों की शानदार प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान समाजसेवी स्वर्गीय कमल आलमपुरिया के निधन पर एक मिनट के मौन प्रार्थना के साथ संगम और उपस्थित भक्तों की तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई इस दुःखद घटना को लेकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कार्यक्रम में कटौती करते हुए इसे दो घंटे का किया गया और भंडारे के कार्यक्रम को इस दौरान रद्द कर दिया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अजित महेश्वरी,जगदीश धूत ,बिनोद गुजरानी ,मुकेश पोद्दार,अरुण नागरका,सुरेश शर्मा के साथ सभी भक्तों का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम में इस दौरान श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष जीवनमल सुराना, मारवाड़ी पंचायत के सचिव रतन जाजोदिया और नगांव जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजेंद्र मुंदड़ा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें