अमित नागोरी
गोलाघाट नगर पालिका द्वारा भारत स्वच्छता लीग नाम से स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। लीग का उद्घाटन अतिरिक्त उपायुक्त तथा नगरपालिका ईओ डॉ संगीता बोरठाकुर और नगरपालिका अध्यक्ष दुलुमोनी बोरबोरा ने रैली को झंडी दिखाकर किया।
इस अभियान में विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं, कैडेटों, नगर निगम के कर्मचारियों सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। यह अभियान नगर क्षेत्र में चलाया गया। रैली में भाग लेने वालों को टी-शर्ट, कैप और बैज दिया गया।
नगरपालिका के उपाध्यक्ष सिमंत बोरा के साथ वार्ड कमिश्नर अजय भराली, कृष्णा गुप्ता, सतीश बर्मन, नवनीता बोरा, हलीमा सिद्दीकी, तिलोत्रीमा सैकिया, कृष्णा धर गुप्ता, प्रणय ज्योति चालिहा, रॉबिन बरुआ, अर्चना बोरा सैकिया, रश्मि दास ने उत्साहपूर्वक अभियान में हिस्सा लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें