महिला काव्य मंच असम की बहुभाषी काव्य गोष्ठी सम्पन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

महिला काव्य मंच असम की बहुभाषी काव्य गोष्ठी सम्पन्न



अमित नागोरी

महिला काव्य मंच असम इकाई की आनलाइन काव्य गोष्ठी पन्द्रह सितंबर,2022, वृहस्पतिवार को शाम साढ़े पांच बजे भारत के *प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के शुभ जन्मदिवस* के अग्रिम बधाई हेतु काव्य गोष्ठी का  आयोजन किया गया जो असम अध्यक्ष ममता गिनोड़िया मुग्धा की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक संपन्न हुई।यह गोष्ठी मकाम के संस्थापक नरेश नाज़  के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में हुई।

असम राज्य के नौ जिलों की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व‌ सचिव की उपस्थिति में पूर्वोत्तर के आठ राज्यों की प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव रुनू बरुवा जी का मंच पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में करतल‌ ध्वनि से स्वागत किया गया तथा साथ ही राष्ट्रीय जन संपर्क अधिकारी पद्मा देवी को‌ मुख्य अतिथि  के रूप में हार्दिक स्वागत किया गया।
उन्होंने संक्षिप्त भाषण में मोदी जी के जन्मदिन की बधाई व‌ शुभकामनाएं दी और गोष्ठी का उद्घाटन किया। पद्मा जी ने अपने भाषण में भारतीय संस्कृति व सभ्यता की कैसे रक्षा करनी चाहिए और भारत वर्ष को फिर से सोने की चिड़िया बनाने पर जोर दिया।

असम की उपाध्यक्ष विशिष्ट अतिथि आ रुपा गोगोई जी ने बहुत ही शानदार कविता सुनाई
असम की महा सचिव विशिष्ट अतिथी मालविका रायमेधि दास जी ने मोदी जी को बधाई दी और एक भारत के सेवक पर कविता पाठ किया।

असम अध्यक्ष आ ममता गिनोड़िया जी ने मोदी जी को अपनी आयु देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की ।
जोरहाट इकाई असम की अध्यक्षा जयश्री शर्मा जी ने सरस्वती वंदना कर एक काव्य पाठ कर मंच की शोभा बढ़ाई सभी जिलाध्यक्ष जयश्री शर्मा, सुमन शर्मा, गीता देवी, वाणी बरठाकुर ,सरला बजाज, स्मिता धिरासरिया, मामोनी डेका,रेनू फुकन ने भाग लिया ।

साथ ही अन्य जिलों से कविता पाठ करने वाले 
सरिता सिंह,वंदना रायमेधि, कविता अग्रवाल, मंजु प्रभा  बरुआ , माला बरुवा, अमिया छेत्री, मीना नागोरी,पुनम अग्रवाल, धरित्री श्रावण , जस्मिन हुसैन इन सभी ने विभिन्न विषयों पर काव्य पाठ किया, जो बहुत ही सराहनीय रहा । काव्य गोष्ठी का संचालन का भार ममता गिनोड़िया ने लिया। तथा अंत में सभी जिला अध्यक्षो व पदाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापन कर गोष्ठी का समापन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें