शिशु निकेतन स्कूल में हिंदी दिवस का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिशु निकेतन स्कूल में हिंदी दिवस का आयोजन

गुवाहाटी। नारायण नगर स्थित शिशु निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में 14 सितंबर बुधवार को हिंदी के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।उनके बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी रखी गई ,कविता वाचन भी किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रीना भौमिक ने सभी विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अन्य भाषाओं के साथ-साथ हिंदी भाषा पढ़ने-लिखने से लेकर उसके साथ सदैव जुड़े रहने को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर विद्यालय की सह अध्यापिका रूपा रक्षित ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भाषण प्रस्तुत किया तथा सह अध्यापिका मोनिका कुमारी ने भी हिंदी के वर्तमान स्थितियों पर प्रकाश डालते हुए एक भाषण प्रस्तुत किया। विद्यालय की सह प्रधानाचार्या सरवरी दास सहित अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के सम्मुख हिंदी के प्रति अपना आदर भाव प्रकट किए।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें