पर्युषण पर्व का समापन समारोह व व्रतीयों अभिनंदन संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पर्युषण पर्व का समापन समारोह व व्रतीयों अभिनंदन संपन्न

गुवाहाटी। परम पूज्या गणिनी आर्यिका शिरोमणि गुरुमॉं 105 विन्ध्यश्री माताजी (ससंघ) के सान्निध्य एवम मार्गदर्शन में तथा स्थानीय प्रतिष्ठाचार्य  संतोषकुमार  शास्त्री के सहयोग से फैंन्सी बजार अवस्थित श्री दिगम्बर जैन मन्दिर में दशलक्षण महापर्व अभूतपूर्व उत्साह एवं संगीतमय लहरों के साथ बहुत ही भक्तिभाव पूर्वक मनाया गया । इसके तहत प्रतिदिन श्री जी के अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजा, दशलक्षण मंडल विधान, सोलहकारण विधान सहित सभी धार्मिक क्रियायें विधिवत सम्पन्न की गई जिसका विधिवत समापन आज 09 सितम्बर  को समस्त धार्मिक क्रियाओं के अलावा १२वें तीर्थंकर देवाधिदेव वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।जिसका सौभाग्य चुड़ीवाल , संतोष आलोक छाबड़ा और मोहनलाल गगंवाल परिवार को प्राप्त हुआ।  इससे पूर्व भगवान मुनिसुव्रत नाथ वेदी में कंचन दीप तथा सौभाग्यचंद गगंवाल परिवार द्वारा शान्तिधारा की गई। 
 भगवान महावीर धर्मस्थल में पूज्य गुरुमॉं ससंघ के सान्निध्य एवम नेतृत्व में चल रहे श्रावक संस्कार साधना शिविर का भी विधिवत समापन संपन्न हुआ।
 अनन्त चतुर्दशी के उपलक्ष में श्री दिगम्बर जैन मन्दिर से दोपहर  श्री जी की रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण कर भगवान महावीर धर्मस्थल पहुंची। जहां श्री जी को चंवर डुलाने का सौभाग्य ताराचंद पाटनी, अजित कुमार रारा, ज्ञानचंद काला, अविनाश छाबड़ा को और स्वर्ण कलशाभिषेक करने का सौभाग्य महेंद्र विकास काला, ओमप्रकाश सचिन कुमार सेठी, ज्ञानचंद राहुल सेठी, महावीर प्रसाद विकास गगंवाल को प्राप्त हुआ। श्री जी के अनन्त चतुर्दशी की माल पहनने का सौभाग्य विनोद दीपक पाटनी तथा श्री जी की आरती करने का सौभाग्य हरकचंद पुष्पा देवी विकास, ह्दय काला परिवार को प्राप्त हुआ।

शाम को महावीर स्थल पर स्थानीय पंडितजी व विद्वतजन सहित सभी ११६ व्रतियों का सामूहिक रूप से सामाजिक अभिनन्दन किया गया। शनिवार को श्री दिगंबर जैन पंचायत द्वारा  महावीर भवन धर्मस्थल में दशलक्षण के दस उपवास एवं अठाई व्रत करने वाले व्रतियों का प्रातः 8 बजे सामूहिक पारणा विधिवत रूप से होगा। श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष महावीर जैन व  मंत्री बीरेन्द्र सरावगी ने बताया कि 
रविवार प्रातः 9:00 बजे से  भगवान महावीर धर्मस्थल पर परम पूज्य गणिनी आर्यिका शिरोमणि गुरुमॉं 105 विन्ध्यश्री माताजी (ससंघ) के सान्निध्य में रत्नत्रय जी के कलशाभिषेक एवं सामूहिक क्षमापन समारोह किया जाएगा। इस आशय की जानकारी प्रचार प्रसार विभाग द्वारा ओमप्रकाश सेठी व किशोर कुमार जैन ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें