रंगिया: स्व. नीतीश चंद्र शर्मा की स्मृति ग्रन्थ का विमोचन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया: स्व. नीतीश चंद्र शर्मा की स्मृति ग्रन्थ का विमोचन

दिवंगत शिक्षाविद् तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कामरूप जिले के संघचालक स्व. नीतीश चंद्र शर्मा के स्मारक में स्मारिका नितिंद्र का उन्मोचन किया गया। इस स्मृति ग्रन्थ का उन्मोचन रंगिया महकमा पुलिस अधिकारी सुशांत सिंह द्वारा दिवंगत शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में किया गया। पंकज पल्लव शर्मा द्वारा संचालित इस विशेष कार्यक्रम में महकमा पुलिस अधिकारी सुशांत सिंह  ने अपने भाषण में कहा कि नीति से जीवन यापन करने वाले विद्वान पुरूष  स्व. नीतीश चन्द्र शर्मा हमारे लिए आदर्श है। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि स्वर्गीय शर्मा की स्मृति में प्रकाशित यह स्मृति ग्रन्थ उनके रंगारंग कार्यों का जीवंत दस्तावेज बना रहेगा। दूसरी ओर इस कार्यक्रम में तुलसीबारी बहुमुखी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय की अध्यक्षा लिनु बरदलै ने अपने भाषण में कहा कि शिक्षक के रूप में विद्यालय के प्रति उनके योगदान की बात कही। पंकज पल्लव शर्मा द्वारा संपादित इस स्मारिका के माध्यम से एक शिक्षक के रूप में विद्यालय के प्रति स्वर्गीय शर्मा का योगदान अमर रहेगा।  संघ के क्षेत्र संघचालक उमेश चक्रवर्ती, प्रांतीय सेवा प्रमुख अनुपम सरकार, नलबाड़ी विभाग के कार्यवाहक एवं प्रचारक क्रमशः सुनंद बर्मन, ज्ञान मोहन विश्वास, प्रचारक भानु देवी के साथ कामरूप जिले के सह-संघचालक रजत भराली, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता निपन भुइयां और कई अन्य  गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें