मंत्री अजंता नियोग ने गोलाघाट में दो आदर्श आंगनबाडी केंद्रों का किया उद्घाटन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मंत्री अजंता नियोग ने गोलाघाट में दो आदर्श आंगनबाडी केंद्रों का किया उद्घाटन

अमित नागोरी

वित्त, महिला एवं बाल विकास मंत्री, अजंता नियोग ने बीते कल गोलाघाट में दो मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया। उन्होंने गोलाघाट पूर्वी उन्नयन खण्ड के हाँहसोरा आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र और दोयांग चाय बागान में दोयांग चाय बागान आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया।

मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार चाय बागान क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सचेत है। उन्होंने कहा कि सरकार की हमेशा समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता रही है और आंगनवाड़ी केंद्रों की पिछली धारणा बदल गई है । 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक चाय बागान में आदर्श आंगनबाडी केन्द्र स्थापित किये जायेंगे और चाय बागान क्षेत्रों में महिलाओं एवं बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा एवं उचित शिक्षा सुनिश्चित की जायेगी । उन्होंने कहा कि हम स्थानीय रूप से उपलब्ध फलों और सब्जियों से पौष्टिक भोजन प्राप्त कर सकते हैं तो ऐसे में माताओं से खुद के लिए और अपने बच्चों को ऐसे खाद्य पदार्थ खिलाने का आग्रह किया।

साथ ही अरुणोदय योजनाओ के सम्बंध में श्रीमती नियोग ने कहा कि लोगो को जागरूक होना पड़ेगा कि योग्य हिताधिकारी इस सुविधा का लाभ उठा रहे है कि नही । 
उन्होंने बेरोजगार युवाओं से मायूस नहीं होने और मत्स्य पालन और विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया।

दोनों ही कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण की प्रभारी अधिकारी सुलक्षणा बोरपात्र गोहाई , पदुमोनी आंचलिक पंचायत की अध्यक्ष अंजुमोनी हैंडीक बोरा के अलावा अन्य अधिकारी आंगनबाड़ी कर्मी , सहायिका आदि उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें