अमित नागोरी
बीते कल गोलाघाट के विवेकानन्द केन्द्र विद्यालय का ग्यारहवीं के छात्र के लापता होने से सनसनी फैल गयी है । जानकारी के अनुसार जीसान हक नामक विज्ञान का छात्र आज प्रातः के वक्त विद्यालय आया था , पर अपने कक्षा में अनुपस्थित था। वही कर्मचारियों ने उसे दो बैग के साथ देखा था । वही प्रधानाचार्य द्वारा संवाद माध्यम को दी जानकारी के अनुसार जीसान मेधावी छात्र है और किस कारण से आज कक्षा से नदारद रहा ये बात समझ से बाहर है । आज न ही उसने असेंबली , न ही कक्षा में हाजरी लगाई । आज विद्यालय की छुट्टी 12 बजे होनी थी जिसकी जानकारी पहली ही ग्रुप में दी गयी थी । जब अभिवावक 3 बजे के करीब जब अपने पुत्र को लेने आये तब मामले का पता चला । पूरे मामले में विद्यालय ने गोलाघाट पुलिस को अवगत किया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है । जीसान नगर के शांतिपुर निवासी डॉ साजिदुल हक का पुत्र है ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें