राष्ट्रीय परिपूरक माह के अवसर पर आज रंगिया महकमा सिविल अस्पताल द्वारा जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक अस्पताल के उप-अधीक्षक डॉ दिलीप कुमार वैश्य की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस बैठक में रंगिया तथा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से 50 से भी अधिक गर्भवती और प्रशुता महिलाओं ने भाग लिया। अस्पताल की स्वास्थ्य निरीक्षक कुंजलता दास द्वारा संचालित इस बैठक में अस्पताल के ज्येष्ट चिकित्सक तथा उप-अधीक्षक डॉ दिलीप कुमार वैश्य ने शिशु और महिलाओं की पुष्टि साधन के उद्देश्य से देशभर में आयोजित परिपूरक माह के महत्व के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने पोषण के क्षेत्र में, घर में उत्पादित और आसानी से उपलब्ध खाद्य पदार्थों को इकट्ठा करके अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए माताओं को आह्वान किया। कार्यक्रम में पत्रकार भास्कर कलिता ने भी भाग लेते हुए पोषण के क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक होने को लेकर भाषण दिया। अस्पताल की सलाहकार अनिमा बेगम, एएनएम नर्स अनीता कलिता, नीरू चौधरी के साथ प्रयोगशाला आईसीटीसी बीजू कलिता, काउंसलर पपिता कलिता और स्वास्थ्य कार्यकर्ता अमूल्य वैश्य ने अपना सहयोग बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित माताओं को विभिन्न प्रकार का खाद्य खिलाया गया।
!->
Home
Unlabelled
रंगिया महकमा सिविल अस्पताल में जागरूकता बैठक आयोजित
रंगिया महकमा सिविल अस्पताल में जागरूकता बैठक आयोजित
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें