गुवाहाटी। जेसीआई हुनर गुवाहाटी की अध्यक्षा ईशा गंगवाल के नेतृत्व में जेसीआई क्षेत्र 25 मे सिलीगुड़ी मे एक नई शाखा का गठन किया।जेसीआई के इतिहास में यह एक बहुत बड़ा कदम है। गुवाहाटी हुनर के अमित कुमार जैन पाटनी ने इस सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाई और परशन अग्रवाल ने नई शाखा गठन मे सहयोग दिया।
नई शाखा का आधारिक तौर पर एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे पहले सामान्य सदस्यता की शपथ सभी सदस्यों को दिलाई गई और बाद में एलजीबी टीम का गठन हुआ। राजू बिस्वास ने संस्थापक अध्यक्ष पद की शपथ ली। इनके साथ अंकुर अग्रवाल संस्थापक सचिव एवं दीपांकर कुंडू ने संस्थापक कोषाध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण की।समारोह के दौरान क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवम क्षेत्रीय प्रशिक्षक राजेश गंगवाल भी मौजूद रहे।
जेसीआई सिलीगुड़ी चैप्टर अपने गतिशील प्रशिक्षण कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से शहर और इसके लोगों के विकास और विकास में व्यापार वृद्धि और सामुदायिक सेवा दोनों में योगदान देने की दिशा में लगातार काम करने का वचन देता है।
यह प्रेस विज्ञप्ति जेसीआई इण्डिया जोन 25 की जन सम्पर्क अधिकारी कृती अग्रवाल द्वारा प्रेषित की गई।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें