अमित नागोरी
गोलाघाट जिला आयुक्त डॉ. पी. उदय प्रवीण ने आज जिला उपायुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष में पत्रकारों से विचार विमर्श किया । 25 अगस्त को गोलाघाट जिले के उपायुक्त का पदभार संभालने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ने गोलाघाट जिले की विभिन्न समस्याओं का तत्काल समाधान खोजने के लिए पत्रकारों से सलाह और सहयोग मांगा ।
उन्होंने कहा कि वह पहले ही शिक्षा, स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य तकनीकी, पंचायत और ग्रामीण विकास, समाज कल्याण जैसे विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर चुके हैं और प्राथमिकता के आधार पर मुद्दों को हल करने का प्रयास करेंगे । बैठक में गोलाघाट शहर और जिले के पत्रकारों ने भाग लिया । इनमें गोलाघाट शहर में पार्किंग की समस्या, यातायात नियंत्रण प्रणाली और क्या कार्य योजनाओं सीआईडीएफ के तहत गोलाघाट शहर में लागू की जा रही है या नही ? कार्यों की गुणवत्ता की उचित निगरानी, कृत्रिम बाढ़ की समस्या आदि शामिल हैं ।
उपायुक्त डॉ प्रवीण ने संवाद माध्यम को लोग और प्रशासन के बीच सेतु करार दिया और कहा कि विभिन्न योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सदैव बना रहेगा । उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार सहानुभूतिशील और जिम्मेदारी के साथ काम करेगी।
पत्रकारों ने गोलाघाट व देरगांव क्षेत्र की सड़कों, अस्पतालों में डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों व कर्मचारियों की कमी, अवैध बालू खनन, ड्रग्स, बंदरों का प्रकोप, गोलाघाट कस्बे के बाजारों की उचित निगरानी, रात में असामाजिक गतिविधियों का अड्डा न बनने पर चर्चा की , खाद्य सुरक्षा अधिकारी और ड्रग इंस्पेक्टर के नही होने , गोलाघाट शहर में उचित अपशिष्ट निपटान प्रणाली , चाय बागानों में शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, चाय बागान क्षेत्रों के अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती, गोलाघाट शहर में स्टांप पेपर की कमी को दूर करने , डम्पर चालको के तेज गति के कारण बढ़ती सड़क दुर्घटना और अन्य मुद्दों से अवगत किया ।
डीसी महोदय ने आश्वासन दिया कि गोलाघाट शहर और पूरे जिले की समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से हल करने का प्रयास किया जाएगा । उन्होंने कहा कि कई मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर संबोधित किया जाएगा, विशेष रूप से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना और छात्रों की पास दर में वृद्धि करना । इस मौके पर पत्रकार सोनेश्वर बारोही और अमित नागोरी ने जिला उपायुक्त का अभिनन्दन फुलाम गामोचा से किया । इस मौके पर जिला जनसम्पर्क अधिकारी पोम्पी देवी के अलावा अन्य संवाद माध्यम के लोग उपस्थित रहे ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें